धार्मिक

आचार्य श्री विद्यासागर जी के अवतरण दिवस पर निकली विशाल बाइक रैली

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सकल दिगम्बर जैन समाज गौरझामर के तत्वावधान मे आचार्य श्री विद्यासागर जी के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के पुनीत पावन अवसर पर स्थानीय बडा दिगम्बर जैन मंदिर गौरझामर के टीनशेड मे अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे गौरझामर गुगवारा सहित आसपास के सामाजिक लोगो ने उत्साह पूर्वक भक्ति भाव के साथ भाग लिया। इस अवसर पर टीनशेड की शीतल छाया मे पूजा अर्चना अभिषेक किये गये तथा आचार्य छत्तीसी विधान के उपरान्त बडा जैन मंदिर से समाज के श्रृध्दालुओ के व्दारा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया जो गौरझामर गुगवारा हाता पुराना बस स्टेण्ड, हनुमान चौराहा नया बस स्टेण्ड, मेन रोड नयापुरा इतवारा बाजार होते हुए वापिस बडा जैन मंदिर पहुंची जहां पर प्रसादी वितरण की गई। धर्मध्वजा को फहराने व जैन धर्म को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने वाले युग पुरुष आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन चरित्र पर बाइक चल समारोह यात्रा के दौरान प्रकाश डाला गया।

Related Articles

Back to top button