क्राइम

जंगली सुअर के मांस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज

सिलवानी । वन्यजीव शिकार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगली सुअर के मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी की टीम ने सोमवार दोपहर गजंदा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।
वन मंडल अधिकारी सामान्य रायसेन प्रतिभा शुक्ला एवं उप वनमंडलाधिकारी सिलवानी इंदर सिंह वारे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेंद्र कुमार पालेचा के मार्गदर्शन में दिनांक 5 जनवरी को दोपहर 12:32 बजे परिसर गजंदा के आरएफ 172 वनक्षेत्र से लगे एक खेत में बनी झोपड़ी पर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान झोपड़ी से लगभग 400 ग्राम पका हुआ जंगली सुअर का मांस जप्त किया गया।
मौके से मुन्नालाल पिता रामचरण आदिवासी उम्र 50 साल निवासी गजंदा, हरभजन पिता शंकर सिंह आदिवासी (51) निवासी खुरसुरू एवं गटरूलाल पिता सुंदर सिंह मेहतर (55) निवासी बम्हौरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 46340/01 दिनांक 5.1.2026 दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। तीनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम में परिक्षेत्र सहायक अखिलेश कुमार रजक, रामगढ़ परिक्षेत्र सहायक, वन रक्षक मनोज साहू, वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, आकाश तिवारी सहित सहयोगी दल के इमरान खान, इसरत खान, संतोष मेहरा, जसमन सिंह एवं बाबूलाल पाल का विशेष योगदान रहा। है

Related Articles

Back to top button