स्कूल की दीवार गिरने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल, गंभीर घायल
सीएम ने की 2 – 2 लाख रुपए की मदद की घोषणा
रीवा। शनिवार को एमपी के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर संचालित निजी सनराइज पब्लिक स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार गिरने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे, तभी दीवार धराशाई हो गई जिसमें नौनिहाल बच्चों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और आसपास के नागिरकों द्वारा बच्चों के शव मलबे से बाहर निकला गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया।
मलबे से निकालकर घायलों को गंगेव सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया। बच्ची और महिला अभिभावक को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
पुलिस ने देर शाम जर्जर मकान के मालिक रमेश नामदेव और सतीश नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।
सीएम ने की 2 – 2 लाख रुपए की मदद की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की मदद की घोषणा की। सीएम ने कहा, ‘जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’
हादसे में अंशिका गुप्ता पिता सुरेंद्र गुप्ता (एलकेजी) उम्र 5 साल, मान्या गुप्ता पिता वीरेंद्र गुप्ता (2nd क्लास) उम्र 7 साल, सिद्धार्थ गुप्ता पिता वीरेंद्र गुप्ता (एलकेजी) उम्र 5 साल, अनुज प्रजापति पिता इंद्रपाल प्रजापति, रानी प्रजापति पति इंद्रपाल प्रजापति उम्र 27 साल की मौत हो गई।
रक्षा गुप्ता पिता सुरेंद्र गुप्ता (4th क्लास) को रैफर किया गया।।
एक भाई के दो बच्चे, दूसरे के बेटे की मौत सुरेंद्र गुप्ता और वीरेंद्र गुप्ता सगे भाई हैं। सुरेंद्र कॉस्मेटिक तो वीरेंद्र किराना की दुकान चलाते हैं। सुरेंद्र की बेटी अंशिका की मौत हो गई, रक्षा घायल है। वीरेंद्र ने बेटी मान्या और बेटे सिद्धार्थ को खो दिया।
मान्या की बड़ी बहन माही गुप्ता ने बताया कि बारिश की वजह से 3 बजे ही चौथी क्लास तक के बच्चों की छुट्टी हो गई। रोज 3.30 बजे छुट्टी होती है। मेरे भाई – बहन छुट्टी के बाद स्कूल से निकले और हादसा हो गया।



