सांसद निधि से 6 ग्राम पंचायत को मिला फायर फाइटर पानी का टेंकर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्रीष्मकाल में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमांद्री सिंह द्वारा सांसद निधि से बड़वारा विधानसभा अंतर्गत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 6 ग्राम पंचायत जैसे सैलारपुर, पौनियाँ, मढ़ाना, गूड़ा, ख़मतरा व कटरिया ग्राम पंचायत को फायर फाइटर पानी के टेंकर की सौगात दी । जिसमें उक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह व सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में टेंकर वितरण किये गए । विकासखंड ढीमरखेड़ा क्षेत्र में हाल ही में हुए बाढ़ जैसे आपदा के विषय में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह से बात की गई तो उन्होने कहा कि मेरे द्वारा एवं संगठन के सभी लोगों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरंतर दौरा किया गया। धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रभावितों के घर घर जाकर मैंने स्वयं मुलाक़ात की व सरकार से हर संभव मदत का आश्वासन दिया ।बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के प्रति मेरी सहानुभूति है, हर गाँव में सर्वे चल रहा है सर्वे के आधार पर सरकार द्वारा लोगों को मुआवजा मुहैया कराया जायेगा तथा जिनके मकान बाढ़ की वजह से गिर गए हैं, वो चिन्हित कर लिए गए हैं उन्हें आवास की सुविधा दिलाई जाएगी । इस दौरान सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, उमरियापान मण्डल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, किसन राय, राजेश चौरसिया, जनपद सदस्य श्रीकांत पटेल, अजय सोनी, रोहित कोरी, आईटी सेल से खेमचंद यादव सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।



