मध्य प्रदेश

40 तीर्थ यात्रियो का जत्था 15 दिनी यात्रा पर हुआ रवाना। नागरिको ने फूल मालाओ से स्वागत कर दी विदाई

सिलवानी । नगर के तीर्थ यात्रियो का जत्था करीब 15 दिन की यात्रा पर रवाना हुआ। तीर्थ पर जाने वाले यात्रियों का नगर के लोगो ने फूल मालाओ से स्वागत कर सफल यात्रा की शुभकामनाए दी।
अखण्ड दिगंबर जैन समाज के विनीत जैन, पवन बजाज, आषीष बजाज, दिनेश जैन, सौरभ पुजारी, प्रमोद जैन सूर्या, सौरभ बजाज, सौरभ समैया, सचिन जैन भूरी किराना आदि समाजजन परिवार सहित करीब एक पखवाड़े की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान वह प्रसिद्व तीर्थ क्षेत्र मुक्तागिरी, भटकुरी, कारंजा, शिरपुर, नेमगिरी, कचनेर, पैंथर, एलोरा, जटवारा, णमोकारजी, नासिक, गजपंथा, अंजन गिरी, मांगीतुंगी, महुआ पारसनाथ, स्टैचू ऑफ यूनिटी, गोधा, पालीताना, गिरनारजी, सोमनाथ, दीव, अहमदावाद, साइंस सिटी,अक्षरधाम की यात्रा करेगे। तथा वंदना, पूजन आरती आदि अनुष्ठान पूर्ण करेगें। तीर्थ यात्रा पर रवाना होने वाले तीर्थ यात्रियों का समाजजनो ने फूल माला पहना कर स्वागत किया तथा सफल यात्रा की शुभकामनाए देकर विदाई दी गई।

Related Articles

Back to top button