मध्य प्रदेश

निर्विरोध नगर परिषद अध्यक्ष चुने गए भाजपा प्रत्याशी जिनेश जैन

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन । गैरतगंज में विगत कई दिनों से चल रही उठा पटक के बाद बुधवार को गैरतगंज नगर परिषद कार्यालय में हुए निर्वाचन में नगर परिषद के अध्यक्ष जिनेश जैन (सिंघई) निर्विरोध चुने गए।

जिनेश जैन (सिंघई) भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे लेकिन आपसी सामंजस्य बिठाते हुए सिंघई को निर्विरोध नगर परिषद अध्यक्ष चुन लिया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही जिनेश जैन (सिंघई) के समर्थकों ने एकदूसरे को मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दी।
नव निर्वाचित गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन (मिंटू) का कहना है कि नगर में विकास कार्यो को तेज दे
गति देने हमारी पहली प्रथमिकता होगी ।

Related Articles

Back to top button