मध्य प्रदेश

41 करोड़ का सीएम राइज स्कूल घटिया निर्माण, मजदूर की मौत FIR की मांग

कलेक्टर बोले जांच जारी दोषियों पर होगी कार्रवाई
सिलवानी। नगर के हेलीपैड ग्राउंड पर लगभग 41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण गंभीर आरोपों के घेरे में है। भवन में घटिया सामग्री उपयोग गुणवत्ता से समझौता और मजदूरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ के आरोप लग रहे हैं। काम के दौरान करीब 8,माह पूर्व भवन से गिरकर एक मजदूर की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना भी हो चुकी है इसके बावजूद भी निमार्ण एजेंसी पर आज दिनांक तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है स्थानीय नागरिकों व समाजसेवियों ने आरोप लगाया है कि निर्माण एजेंसी भाषा एसोसिएट द्वारा दीवारों में डस्ट मिली चूरी और बिना रेत की सामग्री का उपयोग किया गया है। इससे भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा है।
*पहले भी हुईं शिकायतें कार्रवाई नहीं*
नागरिकों का कहना है कि इस मामले में पूर्व में भी मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री, एमपीबीडीसी विभाग, संभागीय आयुक्त और कलेक्टर से कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार को भी ज्ञापन सौंपकर एजेंसी पर FIR और उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी। बावजूद इसके अब तक प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
नागरिकों का आरोप है कि एमपीबीडीसी के जनरल मैनेजर भी निर्माण एजेंसी को संरक्षण दे रहे हैं, जिसके चलते ठेकेदार मनमानी कर रहा है।स्थानीय लोगों की मांग है कि 41 करोड़ की लागत से बन रहे इस शैक्षणिक भवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी जांच कराई जाए और दोषी एजेंसी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
इस संबंध में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा का कहना हैं कि सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण से जुड़े मामले की जांच जारी है। जो लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button