गणेश उत्सव व डोल ग्यारस की रूपरेखा तय
श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर पर हिंदू उत्सव समिति ने की बैठक
सिलवानी। रविवार को श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजनों की रूप रेखा पर चर्चा हुई। हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियो ने निर्णय लिया गया कि डोल ग्यारस चल समारोह 2 सितंबर को दोपहर 2 बजे श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा से प्रारंभ होकर श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर पर समापन होगा। वहीं गणेशोत्सव चल समारोह 6 सितंबर को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान टेकरी मंदिर पर प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न होगा। हिंदू उत्सव समिति की बैठक मे विशेष रूप से उपस्थित रहे राजीव उर्फ रानू सोनी, महेश नामदेव, राजेन्द्र सोनी, नारायण यादव, रामस्वरूप यादव, राकेश नामदेव, गजेन्द्र गुप्ता, जमना कुशवाह, सुशील सोनी, सुरेंद्र चौरसिया, अर्जुन, जोशी, पूरन कुशवाहा अरविंद नामदेव, अन्नु राय, धरमदास वारीवा, शिवकुमार दानेंद्र रघुवंशी, सुरेश लोढिया, बल्लू साहू, शिवा चढ़ार, नीलेश यादव, राजकुमार साहू, भगवानदास शाक्या, रामस्वरूप यादव,
राजकुमार साहू आदि उपस्थित रहे।


