क्राइम

पांच लाख रू की नगदी बेगमगंज में मडिया नाका एसएसटी चैक पांईट पर जप्त की गई

ब्यूरो चीफ वाल: शब्बीर अहमद
रायसेन । मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर 9 अक्टुबर से आचार संहिता पुरी तरह प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचर अधिकारी अरविंद दुबे के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये सम्पूर्ण जिले में गठित एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के बेगमगंज थाना अंतर्गत मडिया नाका एसएसटी चेक प्वाइंट पर वाहनों की जांच के दौरान एसएसटी टीम द्वारा एक व्यक्ति से पांच लाख रू की नगद राशि जप्त की गई। जिसका जप्तीनामा, सुपर्दगीनामा मौके पर बनाया गया। उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे द्वारा सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की 20 टीमें तथा एफएसटी की 21 टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button