पर्यावरणमध्य प्रदेश
कुएं में मगरमच्छ से दहशत, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर रहली मार्ग के खोडी तिराहे पर गौशाला के समीप स्थित अजय जैन के खेत मे बने कुएं में अचानक मगरमच्छ के देखे जाने से दहशत का माहौल बन गया। इसकी सूचना जब लोगों द्वारा वन विभाग से की गई तो वन विभाग हरकत में आ गया और तुरंत उसका रेस्क्यू करने हेतु सोमवार को काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया।
बताया जाता है कि कुएं के पास बरसाती नाला होने के कारण उसमें बाढ़ आने पर कुआ और नाला समतल हो जाते हैं इसी दौरान कहीं से आकर मगरमच्छ कुएं में आ गया जैसे ही कुए का पानी नीचे जाने लगा मगरमच्छ कुएं से बाहर नहीं निकल पाया।



