पर्यावरणमध्य प्रदेश

पर्यावरण दिवस पर बृक्ष भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । क्षेत्र के सिध्द स्थल बापौली धाम में परम पूज्य लाल बाबा जी को वृक्ष भेंट कर नर्मदा भक्ति पंथ परिवार द्वारा पर्यावरण संदेश दिया गया महाराज श्री ने भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाकर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। नर्मदा भक्ति पंथ परिवार की अध्यक्ष पूज्य दीदी रत्नमणि द्विवेदी ने बताया कि एक वृक्ष को लगाना सौ पुत्रों के समान होता है हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष कम से कम एक वृक्ष का वृक्षारोपण अवश्य करें ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नर्मदा भक्ति पंथ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू, ललित पटेल, हरीश शास्त्री और आश्रम के लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button