5 मोबाईल, 4 बाइक, 10690/- रूपये नगदी के 6 जुआड़ी गिरफ्तार

तेजगढ़ पुलिस द्वारा की गई जुआड़ियों पर कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के थाना तेजगढ़ में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना प्राप्त होने पर निरंतर कार्यवाही जारी है वही तेजगढ़ पुलिस द्वारा शुक्रवार की शाम को बीजांडोंगरी विजयपुरा भैसखार रोड के जंगल में जुआ पकड़ा है।
तेजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय द्वारा बताया कि शुक्रवार की शाम को बीजांडोंगरी विजयपुरा भैसखार रोड के जंगल में कुछ जुआड़ियो द्वारा जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी जो पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं व एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में हमराही स्टाफ की मदद से बीजाडोंगरी के जंगल में जुआ रेड की कार्यवाही की गई जो 6 जुआड़ियों को मौके पर पकड़ा व कुछ जुआड़ी अंधेरे में भाग गये जिनके कब्जे से 5 मोबाईल कीमती 33 हजार रूपये व 4 मोटरसाईकिल कीमती । लाख 30 हजार रू. एवं 10690/- रूपये नगद जप्त किये गये है उपरोक्त जुआड़ियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, सउनि संजय सिंह, प्र. आरक्षक सचिन नामदेव, प्र.आरक्षक देवेन्द्र आरक्षक महेन्द्र साहू एवं बीआरएस राजाराम, राकेश पाठक, बलराम शर्मा, हल्ले लोधी का विशेष सहयोग रहा।



