मध्य प्रदेश

50 यात्रियों से भरी बस पुलिया में गिरते-गिरते बची, मची चिल्ला पुकार, बड़ा हादसा टला

यात्रियों को बाहर निकाल दूसरी बस से किया रवाना
रायसेन । एमपी के रायसेन जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां निर्माणाधीन पुलिया में एक यात्री बस गिरने से बच गई। तेज रफ्तार बस भोपाल से सागर जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि 3 बजे श्रीवास्तव ट्रेवलर्स कंपनी की बस भोपाल से सागर जा रही थी, और बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। रायसेन से सागर मार्ग पर स्थित आमखेड़ा के पास पुलिया बनाई जा रही थी। इस पुलिया निर्माण के दौरान एक अतिरिक्त रास्ता भी बनाया गया था, लेकिन ड्राइवर को रात होने की वजह से निर्माणाधीन पुलिया दिखाई नहीं दी, और तेज रफ्तार बस उस पुलिया के ऊपर चढ़ाता गया। जैसे ही पत्थर आने पर बस अचानक रुक गई। बस में बैठे यात्रियों में पुकार मच गई, आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
ग्राम पंचायत के सरपंच बद्री प्रसाद ने बताया कि रात में भोपाल की ओर से आ रही एक बस पुलिया में गिरने से बच गई। वहीं, आवाज सुन हम सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे, और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर दूसरी बसों में रवाना किया। इस घटना में किसी को कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button