धार्मिक

574 वी जयंती पर तारण तरण जैन समाज करेगा 3 दिवसीय आयोजन

वाहन रैली, चल समारोह, कंबल वितरण सहित आयोजित होगें विविध आयोजन।
28 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
सिलवानी
महान अध्यात्मिक संत श्रीमद् जिन तारण तरण मंडलाचार्य महाराज की 574 वी जयंती के अवसर पर श्रीतारण तरण दिगंबार जैन समाज सिलवानी के द्वारा 3 दिनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की सफलता को लेकर दायित्व सौंपे जाकर मानीटरिंग भी की जा रही है।
जानकारी के अनसुार श्रीमद् तारण तरण मंडलाचार्य महाराज की 574 वी जयंती को यादगार बनाए जाने को लेकर तारण तरण दिगंबर जैन समाज के द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। 28 नवंबर से 30 नवंबर तक 3 दिवसीय अध्यात्म कार्यक्रम का आयेाजन किया जा रहा है। तीन दिन तक निरंतर कार्यक्रम संपन्न होगें। प्रथम दिवस 28 नवंबर को तारण तरण जैन चैत्यालय में भाव पूजा, जिनवाणी वंदना, प्रवचन, आरती, प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम संपन्न किए जाएगें। रात्रि में तारण तरण दिगम्बर जैन पाठशाला के
विद्यार्थियों के द्वारा लधु नाटिका प्रथमानु योग की झड़कियां का मंचन किया जाएगा ।
29 नवंबर को भाव पूजा, जिनवाणी वंदना, प्रवचन,आरती, प्रसाद वितरण के साथ ही रात्रि में अक्षय निधि (तंबोला) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जबकि दोपहर में पालना चल समारोह भी निकाला जाएगा । इसी दिन चैत्यालय में 24 धंटे तक निरंतर चलने वाले अखण्ड भक्तांवर पाठ का भी आगाज किया जाएगा। जिसका समापन 30 नवंबर को सुबह के समय किया जाएगा।
3 दिवसीय कार्यक्रम के समापन दिवस 30 नवंबर को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाकर चैत्यालय में भाव पूजा, जिनवाणी वंदना, प्रवचन, आरती, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न किए जाएगे । दोपहर में एक चल समारोह निकाला जाएगा । जो कि नगर भ्रमण के बाद प्रारंभिक स्थल चैत्यालय परिसर में पहुंच कर समाप्त होगा। चल समारोह के समापन के बाद समाजजनो के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब, जरुरतमंदो को सर्दी से बचाव के लिए कंबलो का वितरण भी किया जाएगा । आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम में जैन ग्रंथो के ज्ञाता पंडित अनुभव शास्त्री मौजूद रह कर प्रवचनो के माध्यम से समाजजनो को तारण स्वामीके द्वारा विरचित 14 ग्रंथो का सार समझाएगें।

Related Articles

Back to top button