मध्य प्रदेश

जंगल में मृत मादा बाघ मिली, मीडिया से बनाई दूरी, चोरी छिपे किया अंतिम संस्कार

दिन भर जानकारी देने से बचते रहे वन अधिकारी ।
मृत बाघिन की उम्र 5 वर्ष की लगभ 7 दिन पुराना है मादा बाघ का शव।
शाम को प्रेस नोट जारी कर दी मीडिया को जानकारी
रायसेन
। एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश में विदेश से चीता लेकर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर रायसेन जिले के गढी वन परिक्षेत्र के बोरपानी के जंगल में एक बाघिन का शव मृत अवस्था में मिला । बोरपानी के जंगल में वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के समय दिनभर मीडिया को दूर रखा और जानकारी देने से बचते रहे यहां यह बता दें कि प्रेस नोट जारी कर क्या दी जानकारी।
यह दी प्रेस नोट में जानकारी 👉🏻 दिनांक 24 नवम्बर 2022 को सांयकाल बीटगार्ड बोरपानी, परिक्षेत्र गढी ने वन भ्रमण के दौरान वन क्षेत्र में एक बाघिन का शव मिलने की सूचना परिक्षेत्राधिकारी गढी को दी। घटनास्थल का निरीक्षण तत्काल परिक्षेत्राधिकारी गढी एवं उप वनमण्डलाधिकारी रायसेन एवं वन मण्डलाधिकारी रायसेन द्वारा किया गया। एक मादा बाघ जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष है, का शव, परिक्षेत्र गढी के बीट बोरपानी के कक्ष क्रमांक आर.एफ 14 में पाया गया।
दिनांक 25. नवम्बर 2022 को मृत मादा बाघ का शव परीक्षण एवं शव विच्छेदन परीक्षण जिला रायसेन के डॉ. एस. के कपूर एडिशनल डिप्टी डायरेक्टर, पशु चिकित्सा रायसेन, डॉ. चक्रेश ठाकुर असिस्टेंट सर्जन जिला पशु चिकित्सालय रायसेन, डॉ. अमित ओड पशु चिकित्सक, रातापानी अभ्यारण्य के पैनल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एन.टी.सी.ए के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. प्रशांत देशमुख, वन्यप्राणी चिकित्सक, वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन ट्रस्ट भोपाल उपस्थित रहे। राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स के उप वनसंरक्षक, अमित पाटौदी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वाइड एवं रातापानी अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा भी प्रारंभिक जांच की गई। इस कार्यवाही के दौरान वनमण्डलाधिकारी सामान्य रायसेन, उप वनमण्डलाधिकारी सामान्य रायसेन एवं अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित थे।
शव विच्छेदन परीक्षण उपरांत मृतक मादा बाघ का अंतिम संस्कार वनसंरक्षक भोपाल वृत्त भोपाल राजेश कुमार खरे की उपस्थिति तथा अन्य चिकित्सकीय दल एवं अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के समक्ष किया गया। समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 26983 / 24 दिनांक 24.11.2022 पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button