पर्यावरणमध्य प्रदेश

नमामि गंगे परियोजना का शुभारंभ 5 जून से, जनभागीदारी सहयोग से करने के निर्णय

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के समस्त जल स्त्रोतो के संरक्षण को लेकर प्रदेश की समस्त पंचायतों में नमामि गंगे परियोजना का शुभारंभ 5 जून से किया जा रहा है। यह अभियान 15 जून तक चलेगा। इसी को लेकर नगर से निकली जूड़ी नदी की सफाई को लेकर जनपद पंचायत बटियागढ़ सभागार में जनप्रतिनिधि, ग्राम के गणमान्य लोग, मीडिया कर्मी सहित प्रशासनिक अधिकारियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सभी ने अपने सुझाव रखे।
जनभागीदारी से जूड़ी नदी की सफाई का कार्य 5 जून से किया जाएगा। जो स्थानीय जनप्रतिनिधियों एव स्थानीय लोगों के द्वारा जनभागीदारी से किये जाएंगे।
बैठक में तहसीलदार रोबिन जैन, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पं. नरेंद्र व्यास, घनश्यामपुरा सरपंच पं. नरेंद्र कटारे, भाजपा मंडल अध्यक्ष पं. कपिल शुक्ला, भगत पटेल, श्रीकांत पटेल, राजेश चोरसिया, जनपद सदस्य अमजद खान सहित क्षेत्रीय मीडिया कर्मी और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस सबध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया पंचायत एवं ग्रामीण विकाश विभाग के द्वारा 5 जून से 15 जून तक नमामि गंगे परियोजना शुरू की जा रही है। इसी क्रम में बटियागढ़ की जूड़ी नदी की सफाई का कार्य जनभागीदारी से 5 जून से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button