क्राइम

स्वास्थ्य विभाग में हुए भविष्य निधि में घोटाले में 12 के खिलाफ मामला दर्ज

नोड़ल अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही
रिपोर्टर : विनीत माहेश्वरी
रायसेन । रायसेन के स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की भविष्य निधि में घोटाले का मामला सामने आया था, इस मामले में कोषालय की जांच के उपरांत अब थाना कोतवाली पुलिस ने नोड़ल अधिकारी की रिपोर्ट पर 12 स्वास्थ्य कर्मचारी व उनके परिजनों के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में 1 करोड़ 92 लाख 32 हजार 727 रूपए के योजनाबद्ध तरीके से किए गए घोटाले के मामलें में हेंमत कुमार महोब, पूनम सिरोही, ओमप्रकाश महोबे, प्रीतमसिंह महोबे, साजिद अली, केलाश नाथ, सहीद कुरैशी, अरविंद कुमार, विजय साहू, रामकुमार, ज्योति तोमर, महेश बाबू के खिलाफ भादवि की धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि जांच के निर्देश दिए थे, जांच के उपरांत विभाग द्वारा विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button