7 साल की मासूम को जिंदा जलाया, फूफा ने दिया घटना को अंजाम
आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
जीजा और साले में चल रही थी पुरानी रंजिश
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र से रिश्तों और मानवता को शर्मशार करने वाली बड़ी खबर आ रही है।
घटना में महज़ 7 साल की मासूम को जिंदा जलाया।
अपने ही साले की लड़की को जिंदा जलाया।
एक बार फिर आपसी रिश्तों में मानवता हुई शर्मसार।
जीजा और साले में चल रही थी पुरानी रंजिश।
जीजा ने अपने ही साले के घर जामगढ़ में जाकर लड़की को खेत मे ले जाकर जलाया।
आसपास खेतो में रखवाली कर रहै लोगो ने शोर मचाया।
7 साल की मासूम की ज्यादा जलने से हुई मौत।
लोगों ने बच्ची को जलता देख शोर मचाया।
ग्रामीणों ने बच्ची को बचाकर अस्पताल पहुँचाया जहां मासूम बच्ची की हुई मौत।
आरोपी जीजा को ग्रामीणों ने बड़ी मशक्क़त के बाद पकड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही बरेली पुलिस मोके पर पहुँची।
बरेली पुलिस ने आरोपी रामू राठौर को किया गिरफ्तार।
जिले के बरेली तहसील के ग्राम जामगढ़ की घटना।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खुरपसे ने बताया कि आरोपी मुकेश राठौर नरसिंहगढ़ ब्यावरा का रहने वाला है वह अपनी पत्नी को लेने जमगढ़ आया था जहां उसकी पत्नी को साले नहीं भेजने पर गुस्से के कारण उसकी झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे 7 साल की लड़की की मृत्यु हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



