धार्मिक

भगवान शिव की निकली बारात

रिपोर्टर आकाश गोहिल
बेगमगंज। बेगमगंज नगर में है हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही धूमधाम से भगवान शिव की बारात पूजा पाठ के बाद झिरिया मंदिर से प्रारंभ हुई मुख्य मुख्य मार्गो से निकलकर भगवान शिव की बारात निकाली गई और जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ और बड़े ही उत्साह के साथ भक्तों ने दर्शन किए
महाशिवरात्रि को लेकर नगर के झिरिया मंदिर से आकर्षक शिव बारात निकाली गई तो शहर में चारों दिशाएं भगवान शिव शंकर के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. पुष्प वर्षा से शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं का शहरवासियों ने जमकर स्वागत किया, शिव बारात नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होकर दशहरा मैदान मंदिर पहुंची वहां से वापस झिरिया मंदिर पहंची।
हर्षोल्लास के साथ निकली भगवान शिव की बारात, बारात में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए साज सज्जित रथ पर सवार होकर महादेव निकले तो श्रद्धा, भक्ति और आस्था की श्रद्धालु गोते लगाने लगे भूत, पिशाच गंधर्व अघोरी आदि का वेष धरे नृत्य करते बाराती शिव बारात का दृश्य जीवंत कर रहे थे. मोहक झांकियों ने सभी को मुग्ध कर दिया।

Related Articles

Back to top button