धार्मिक

ग्राम उचेरा जमुनिया में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का श्री गणेश

सिलवानी। शनिवार को ग्राम उचेरा जमुनिया में श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का पाठ प. व्यास श्री रेवाशंकर शास्त्री जी जमुनिया के मुखारबिंद से किया जा रहा है। प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई। कथा के प्रथम दिवस पर व्यासपीठ से प. श्री रेवाशंकर जी ने एक किसान के अथक प्रयत्न एवं प्रभु की भक्ति का बखान किया। एक किसान भूमि की भी भक्ति में तनलीन रहने के साथ प्रभु के नाम का भी सच्चे मन से नाम लेता है ऐसे कृषक की अथक भक्ति पर भगवान सदा प्रसन्न रहते है। कथा 26 मार्च 2022 से 2 अप्रैल 2022 तक पर्यन्त है। कथा समय दोपहर 2:30 से 5:30 तक रहेगी। आयोजको ने कथा श्रवण करने का आग्रह किया है

Related Articles

Back to top button