मध्य प्रदेश

नगर में धूमधाम से मनेगी मां कर्मा देवी जयंती, निकलेगी शोभायात्रा

सिलवानी। साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की जयंती 28 मार्च को है। साहू समाज ने इसे धूमधाम से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में है। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के बाद अब धामिक जलसों, रैलियों से भी प्रतिबंध हट गया है। लिहाजा साहू समाज मां कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रहा है। बरेली रोड स्थित साहू धर्मशाला से दा राॅयल गार्डन तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। समाज के नगर अध्यक्ष श्याम साहू, नवयुवक मंडल अध्यक्ष विकास साहू ने बताया कि जयंती समारोह में सुबह मां कर्मा देवी की पूजन-हवन होगा। मां कर्मा की खिचड़ी का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाया जाएगा। जगन्नाथपुरी में सबसे पहले मां कर्मा की खिचड़ी का ही भोग भगवान श्री कृष्ण को लगाया जाता है। सुबह 10 बजे विशाल शोभायात्रा साहू समाज धर्मशाला से प्रारम्भ होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए दा राॅयल गार्डन पहुंचेगी। यात्रा में नगर भर से साहू समाज के लोग शामिल होंगे। मां कर्मा देवी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। बता दें कि हर साल साहू समाज मां कर्मा देवी की जयंती मनाता है। कोरोना के कारण बीते दो सालों से आयोजन सांकेतिक रूप से हो रहा था। इस बार कोरोना कम होने से भव्य स्तर पर मां कर्मा जयंती मनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button