कृषिमध्य प्रदेश

खाद की कालाबाजारी मामले में अधिकारी पहुंचे जांच करने

व्यापारियों में हड़कंप, किसानों से हो रही
सोसायटी में खाद न होने के कारण लूट रहे दुकानदार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान।
खाद की समस्या से वर्तमान समय में किसान त्राहीमाम कर रहा है वहीं दूसरी ओर जिले सहित ढीमरखेड़ा, उमरियापान सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापारी इसी समय को अपने लाभ का जरिये समझ रहे हैं। स्मरण रहे कि मीडिया द्वारा किसानों से लूट का मामला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया था। मामले में संबंधित अधिकारियों से बात की गई थी और बताया गया कि किस कदर दुकानदारों द्वारा किसानों को लूटा जा रहा है। मामले में गंभीरता दिखाते हुये कृषि उप संचालक ए.के.राठौर, खाद निरीक्षक पंचम गाढे एवं कृषि विस्तार अधिकारी ढीमरखेड़ा गंगाराम हल्दकार के द्वारा संयुक्त रूप से उमरियापान, ढीमरखेड़ा में कृषि केन्द्रों की जांच की गई। जानकारी देते हुये कृ़षि उप संचालक ने बताया कि यह एक प्रकार से रूटिन चैकिंग थी, ज्यादा दाम पर खाद बेचने की किसानों द्वारा लिखित में शिकायत नहीं की गई है। लिहाजा यदि किसी भी किसान द्वारा इस संबंध में शिकायत की जाती है तो संबंधित दुकानदार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी। आगे उन्होंने बताया कि रूटिन चैकिंग के दौरान कुछ दुकानों में अनियमित्ता पाई गई है। इस संबंध में उचित कार्यवाही जारी है। कृषि उपसंचालक ए.के.राठौर द्वारा बताया गया कि व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि किसी भी स्थिति में किसानों से यदि निर्धारित दाम से ज्यादा कीमत वसूली की गई तो संबंधित दुकानदार का लायसेंस निलंबित करते हुये कानूनी कार्यवाही भी उन पर संस्थित की जावेगी।
एक-दो दिन में आ जायेगा रैक
वर्तमान समय में खाद की किल्लत ने अधिकारियों को भी परेशान कर दिया है। लिहाजा अधिकारियों द्वारा इस संबंध में पूर्व में ही संबंधितों को अवगत करा दिया था। इसी तारतम्य में सरकार द्वारा एक-दो दिन में एक रैंक आवंटित किया जा रहा है। ए.के.राठौर ने बताया कि जल्द से खाद की समस्या से किसानों को मुक्ति मिल जायेगी।

Related Articles

Back to top button