पर्यावरणमध्य प्रदेश

रायसेन शहर को स्वच्छता अभियान में बनाना है नम्बर 1

एसडीएम और तहसीलदार ने थामा झाड़ू: बोले इंदौर भोपाल की तरह रायसेन को भी नंबर वन पर लाना है, स्वच्छता संकल्प माह 2022 के तहत नपा ने शहर में चलाया सफाई
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
नगर पालिका परिषद रायसेन ने स्वच्छता संकल्प माह 2022 के तहत विशेष सफाई अभियान चला रहा है। जिसके अंतर्गत नगरपालिका परिषद बके क्षेत्र में स्थित तालाबों की साफ सफाई की जा रही है। इस उपलक्ष्य में शहर के पूरेन तालाब के किनारे साफ-सफाई अभियान के दौरान एसडीएम एल के खरे और तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल ने पहुंच कर झाड़ू थामा और तालाब किनारे साफ-सफाई अभियान में श्रमदान कर झाड़ू लगाई।
इस दौरान एसडीएम एलके खरे, स्वच्छ्ता अभियान की नोडल अधिकारी इंजीनियर रश्मि सिंह ने कहा कि इंदौर भोपाल की तरह रायसेन शहर को भी नंबर वन बनाना है। इस अभियान में सभी का सहयोग जरूरी है। अगर हम सब मिल जुलकर इसमें सहयोग करें तो रायसेन सिटी भी स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। नपा परिषद द्वारा चलाए जा रहे इस स्वच्छता के विशेष अभियान में लोगों ने गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कर कचरा वाहन में डाला और अपने मोहल्ले सहित घर के आसपास साफ सफाई रखना है। जिससे हमारा रायसेन शहर भी दूसरे शहरों की तरह साफ और स्वच्छ रहेगा। इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण की नोडल अधिकारी रश्मि सिंह सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button