त्रिवेणी योग में मनाई बसंत पंचमी सिद्ध साध्य एवं रवि योग का हुआ संगम
हवन पूजन सहित कई धार्मिक आयोजन कर श्रद्धालुओं ने की वीणा वादिनी की आराधना
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। विधा बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी वीणा वादिनी सरस्वती की पूजन आराधना बसंत पंचमी पर्व पर शविवार को त्रिवेणी योग में मनाया गया बसंत पंचमी के त्यौहार के उपलक्ष्य में रायसेन शहर सहित जिले भर में हवन पूजन के साथ कई धार्मिक आयोजन हुए। धर्मशास्त्री पण्डित ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस बार सिद्ध साध्य रवि योग के संगम का विधान रहा। रवि योग के संगम की वजह से ये बसन्त पंचमी पर्वशिक्षा से संबंधित फैसलेऔर शिक्षा की शुरूआत करने के महत्वपूर्ण अवसर रहा।
रानी दुर्गावती आदिवासी कन्या छात्रावास गोपाल पुर में मनाई बसंत पंचमी पर्व…..
बुद्धि विद्या की देवी सरस्वती की पूजन का पर्व बसंत पंचमी शनिवार को रानी दुर्गावती आदिवासी कन्या छात्रावास गोपालपुर में हवन पूजन आरती कर मनाया गया। वीणा वादिनी देवी सरस्वती को पीले फूलों को अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पूजन आरती के बाद महाप्रसादी वितरित की गई। हवन गायत्री परिवार से जुड़ी ममता दुबे दीदी, शीला देवी सक्सेना द्वारा देश हित समाज हित सुख शांति के लिए हवन में गायत्री मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां छोड़ हवन कराया गया। इस अवसर पर छात्रावास प्राचार्या ममता यादव सुनीता श्रीवास्तव, प्रीति नामदेव, शशि श्रीवास्तव, संगीता गौर, विद्यालय के पूर्व छात्र धर्मेंद्र कुशवाह, सृजन श्रीवास्तव, विकास जैन द्वारा इस कन्या छात्रावास के लिए पलंग भेंट किए गए।
गायत्री मन्दिर में हवन पूजन गायत्री मन्दिर श्रीरामपुर वार्ड 4 रायसेन में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में वीणा वादिनी सरस्वती की जयंती श्रद्धभक्ति के माहौल में मनाई। इस मौके पर ममता दुबे, डॉ बीबी गुप्ता, हरीश पाराशर, अखलेश श्रीवास्तव, देवेंद्र यादव, शीला सक्सेना आदि शामिल हुए।



