मध्य प्रदेश

रायसेन में न्यूनतम पारा 9 डिग्री पर आया : दिन में तेज धूप, शाम होते ही बढ़ रही ठिठुरन, पश्चिमी हवाओं से पारे में आएगा उछाल

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले दो दिनों से अचानक सर्द हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आई है। जिससे रात का पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं दिन के समय तेज धूप खिल रही है।गुरुवार को सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। दिन का तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर ने बताया कि वहीं शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान23 डिग्री सेल्सियस रहा।जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस आंका गया। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी हवाओं के कारण अब रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
दोपहर में तेज धूप, सुबह और शाम ठिठुरन।
शहर में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुुई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक है। दोपहर के समय तेज धूप पड़ रही है। सुबह और शाम के समय ठंड अपना असर दिखा रही है।
6 फरवरी से सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ…..
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान में चक्रवात सक्रिय हो रहा है। जिसके असर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। 6 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय शुरू हो चुका है। इसके असर से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button