मध्य प्रदेश

साईं ट्रेनिंग सेंटर धार में रायसेन के खिलाड़ी पल्लभ मालवीय का चयन

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
ताईक्वान्डो प्रशिक्षण केंद्र पुलिस लाइन रायसेन के खिलाड़ी पल्लभ मालवीय का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण ( साईं ट्रेनिंग सेंटर) धार के लिए किया गया है ।
ताइक्वांडो के होनहार खिलाड़ी पल्लभ को भारत सरकार द्वारा साईं ट्रेनिंग सेंटर धार मप्र में में खेल प्रशिक्षण, आवास , पौष्टिक आहार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं टूर्नामेंट एक्सपोजर की सुविधा प्राप्त होगी ।
खिलाड़ी पल्लभ मालवीय का चयन स्पर्धा के बाद सत्र 2022-23 के लिए किया गया है । पल्लभ मालवीय के चयन होने पर ज़िला कलेक्टर अरविन्द दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक बीएस चौहान ने पल्लभ मालवीय एवं उनके मास्टर कोच दिनेश दिवाकर, फुटबाल के मास्टर ट्रेनर वीएस बुंदेला ने पल्लभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button