कछारगांव में बनेगा विधुत सब स्टेशन, ग्रामीणों में हर्ष
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेडा तहसील में बिजली की समस्याएं दूर करने शहडोल सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में सांसद के प्रयास से तहसील के ग्राम कछारगांव बडा में शासन द्वारा 33 केव्ही के विधुत सबस्टेशन की स्वीकृति दी गई है। प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया सब स्टेशन बनने से कछारगांव बडा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव लाभांवित होंगे। जानकारी मुताबिक सबस्टेशन बनने से ग्राम कछारगांवबडा, गौरा, गौरी, खम्हरिया, इमलई, इटौली, कंजिया व ग्राम कुंसरी में निर्बाध बिजली का मार्ग प्रशस्त होगा। बताया जाता है उक्त क्षेत्र में काफी समय से ग्रामीणों द्वारा सबस्टेशन की मांग की जा रही थी। जिसकी स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में हर्ष है। गौतम ने बताया सांसद श्रीमति सिंह के प्रयास पर शासन ने ढीमरखेडा में 132 केव्ही पावर हाऊस भी स्वीकृत किया था। जिसका 90 फीसदी निर्माण कार्य हो चुका है। मार्च माह तक इसके पूर्ण होने की उम्मीद है। जिसके शुरू होने के बाद ढीमरखेडा क्षेत्र में निर्बाध बिजली मिलने लगेगी।



