मध्य प्रदेश

बड़ोदा 60 के किसानों को कृषि बीमा से रखा वंचित, प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर

किसानों ने कृषि बीमा सूची में नाम जोड़ने स्वास्थ्य मंत्री कलेक्टर को आवेदन देकर लगाई गुहार
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
तहसील रायसेन के ग्राम पंचायत बड़ौदा 60 के किसानों को जान बूझकर कृषि फसल बीमा के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। जिससे किसान हैरान परेशान हो भटक रहे हैं।बड़ौदा 60 के किसानों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर अरविंद दुबे को आवेदन सौंपकर पहन 66 बड़ौदा के किसानों ने फसल कृषि बीमा सूची में नाम जोड़ने की मांग उठाई है। राजस्व अधिकारियों गिरदावर पटवारियों की बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद भी बड़ौदा के किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो सकी। किसान वीरेंद्र सिंह, इंदर सिंह, मदन जाटव, तीरन सिंह, हिम्मत सिंह, जीवन लाल रूप सिंह, ठाकुर सिंह, हरिनारायण सिंह, दीवान सिंह लोधी, शाहिद, जयप्रकाश रामचरण आदि का कहना है कि बड़ौदा 60 के सभी किसानों का वर्ष 2020 में फसल कृषि बीमा की प्रीमियम राशि 100 फीसदी काटी ।सोनकच्छ पहन 66 बड़ौदा के किसानों के नाम फसल बीमा लिस्ट में जल्द देकर फसल बीमा की रकम उनके बैंक खातों में जमा कराई जाए।किसानों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर हमारी समस्या जल्द नहीं हल की गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles

Back to top button