मध्य प्रदेश

सिलवानी में वन सुरक्षा, ग्राम वन समिति के अध्यक्षों का सम्मेलन

सिलवानी। बुधवार को वन परिक्षेत्र पूर्व सिलवानी और पष्चिम सिलवानी एवं जैथारी के वन सुरक्षा, ग्राम वन समितियों के अध्यक्षों की बैठक का आयोजन वन विश्राम गृह में किया गया। जिसमें तीनों वन परिक्षेत्रों के समस्त वन सुरक्षा और ग्राम वन समिति अध्यक्ष, सचिव, परिक्षेत्र सहायक एवं वन परिक्षेत्राधिकारी के साथ उप वनमंडलाधिकारी सामान्य सिलवानी में उपस्थित रहे। बैठक में वन संरक्षक एवं पदेन वनमंडलाधिकारी सामान्य वनमंडल रायसेन समस्त वन सुरक्षा, ग्राम वन समिति अध्यक्षों से परिचय प्राप्त किया एवं उनको वनों से होने वाले लाभ एवं लघुवनोपज संग्रहण के बारे में विस्तार में निम्नानुसार विषयों पर चर्चा की गई। वनों में मृदा संरक्षण, संवर्धन, नवीन पुनरूत्पादन संरक्षण, वनों में मवेषियों का बढ़ता दबाब एवं उससे होने वाली हानि से बचाव, महुआ सीजन में महुआ एकत्रित करने एवं जंगल में लगने वाली आग से बचाव एवं उसके रोकथाम, लघु वनोपज से संबंधित जैव विविधता अधिनियम के नियमों की जागरूकता हेतु, वन समितियों के संबंध में पुर्नगठन अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के कर्तव्य, दायित्व से अवगत कराया गया। वन समिति के अध्यक्षों से विकासात्मक समस्या के संबंध में सुझाव दिये। पौध रोपण महा अभियान के अंतर्गत समस्त समितियों के अध्यक्षों के साथ अंकुर योजनांतर्गत 126 पौधों का रोपण किया गया।

Related Articles

Back to top button