मध्य प्रदेश
स्टेट हाईवे 44 मेन चौराहे पर अंजाम देते गन्ने से भरे डबल ट्रैक्टर ट्राली
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। यह दृश्य नगर परिषद साईंखेड़ा के व्यस्ततम मेन चौराहे का है जहां पर रामपुरा पीपरपानी पिटरास इत्यादि गांव जाने वाला रास्ता है एवं यही से 4,,5 स्कूल स्कूल सहित महाविद्यालय है । दिन भर इस रोड पर आना जाना रहता है और इसी व्यस्ततम रोड पर गन्ना से भरे डबल ट्रैक्टर ट्राली आते हैं जो बमोरी से आने वाली रोड से सीधे हाईवे पर चढ़ते हैं तो ट्रैक्टर्स इस कदर ऊपर उठ जाते हैं जो कभी भी गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं कई बार तो गन्ने से भरी डबल ट्राली इस चौराहे पर पलट गई इसी चौराहे पर दिन में सैकड़ों स्कूली बच्चों का आना जाना रहता है। पुलिस प्रशासन ध्यान दें और ऐसे डबल गन्ने की ट्राली पर अंकुश लगायें जिससे आने वाले समय में कोई दुर्घटना ना घट पाए ।



