मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री से उमरियापान को नगर परिषद बनाने के लिए मिले कार्यकर्ता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। लंबे समय से ठंडे बस्ते में पडी ग्राम पंचायत उमरियापान के नगर परिषद की घोषणा शीघ्र पूर्ण होगी। यह आश्वासन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे उमरियापान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दिया। नगर परिषद बनने से क्षेत्र का चहुओर विकास होगा । भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम शिवराज सिंह से क्षेत्र के लिए आवश्यक विकास कार्यों संबंधी मांग पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता बसंत चौरसिया, जिला मंत्री विजय दुबे, सुरेश राय, संदीप सोनी उपस्थित रहे। गौरतलब है चार वर्ष पहले सीएम ने उमरियापान के नगर परिषद की घोषणा की थी।



