शांति समिति बैठक में होली शांतिपूर्ण मनाने का आग्रह
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । पुलिस थाना में आने वाले होली का त्यौहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसमें डीएसपी राजेश्वरी कौरव, जनपद सीईओ आयुष अग्रवाल थाना प्रभारी ने शांति समिति की बैठक में आए हुए सभी नागरिकों के समक्ष आग्रह किया कि शांति पूर्वक होली का पर्व मनाये, होली का पर्व मनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि होलिका दहन ऐसी जगह पर करें जहां किसी भी प्रकार की हानि ना हो, बीच रोड पर होलिका दहन नही कर जिससे आने-जाने वाले वाहनों को भी कोई दिक्कत ना हो पेट्रोल पंप और अन्य जगहों से दूर जलाएं, डीजे पर प्रतिबंधित रहेगा अगर कोई बजाता भी है तो कम आवाज में बजाएं अच्छे गाने बजाएं ताकि किसी को कोई दिक्कत ना हो, फायर बिग्रेट का नंबर सभी के पास होना चाहिए कोई भी दुर्घटना अनहोनी होने पर फायर बिग्रेड या डायल 100 नंबर को फोन लगाएं सभी सुरक्षित रहें ऐसी सभी कामनाओं के साथ होली की शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ गौरीशंकर खेमरिया, धर्मपाल, सुरेंद्र तोमर, किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश खेमरिया, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप दीक्षित, शेख हनीफ खान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, स्वप्निल राय, पत्रकार कमलेश अवधिया, पत्रकार मालती गुर्जर एवं सभी वरिष्ठ नगरवासी एवं थाना स्टाफ मौजूद रहा।



