मध्य प्रदेश
मां कर्मादेवी जयंती मनाने पदाधिकारी घर-घर जाकर दे रहे आमंत्रण
सिलवानी। मां कर्मा देवी जयंती के अवसर पर समाज के द्वारा किए जाने वाले आयोजन में समाजजनों की अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित किए जाने को लेकर घर-घर जाकर वरिष्ठ समाजबंधु को आमंत्रण पत्र देकर जयंती महोत्सव में अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं। गुरुवार को समाज के सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी श्याम साहू, विकास साहू, रितिक साहू, जसवंत साहू आदि ने घर-घर जाकर समाज के लोगों के पास पहुंचकर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र भेंट किए। अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। साहू समाज के नगर अध्यक्ष श्याम साहू ने बताया कि साहू समाज के तत्वावधान में नव युवक मंडल के द्वारा 28 मार्च को मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।



