मध्य प्रदेश

होली के रंग हमें जीवन में खुशी देते हैं : स्वास्थ्य मंत्री

श्रीराम परिसर में युवा ढोल-नगाड़ों की धुन:फाग महोत्सव में जमकर थिरके युवा, खूब उड़ाई रंग और गुलाल
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
मंगलवार को होली एवं रँगपंचमी के पावन अवसर पर सांची विस क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा श्री राम परिसर सागर रोड़ बंगले पर होली एवं रँगपंचमी मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी व उनकी धर्मपत्नी डॉ नीरा चौधरी ने नगर व भाजपा ग्रामीण मंडलों के कार्यकर्ताओं व्यापारियों, मीडिया कर्मियों, पत्रकारों कवि साहित्यकार बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने सपत्नीक पार्टी कार्यकर्ताओं व्यापारियों सहित पत्रकारों को रंग गुलाल अबीर चेहरों पर लगाकर होली धुलेंडी और रँगपंचमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भोपाल कार द्वारा से रायसेन होकर सिलवानी के चंदपुरा (खमरिया) मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम में शामिल होने जाते वक्त बीजेपी के वरिष्ठ विधायक रामपाल सिंह राजपूत कुछ देर के लिए श्रीराम परिसर पहुंचे। यहां स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, उनके पुत्रदय पर्व, रौनक चौधरी सहित जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष एस मुनियन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर रम्मू भैया, अनिल चौरसिया ने विधायक रामपाल सिंह ठाकुर के गालों में रंग गुलाल लगाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बाद में विधायक ठाकुर के वाहनों का काफिला सिलवानी के लिए रवाना हो गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले कि होली का त्यौहार हमें बुराई को त्यागकर अच्छाई को जीवन में ग्रहण करना चाहिए। होली के रंगबिरंगे रंग हमारे जीवन में खुशियां लेकर आते हैं।वहीं उन्होंने लोगों को होली एवं रँगपंचमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा महिला मोर्चा की महिला मंडली ने किया स्वागत….
नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वर्षा लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने भी स्वास्थ्य मंत्री को फूलों का गुलदशतों को प्रदान कर होली रँगपंचमी के त्यौहार की बधाई दी।
मंत्री पुत्रों ने भी फ़ाग गीतों पर लगाए ठुमके….
होली मिलन समारोह में श्रीराम परिसर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के बड़े पुत्र युवा नेता पर्व चौधरी, रौनक चौधरी ने युवाओं के साथ फ़ाग गीतों होली गीतों पर जमकर झूमे नाचे।
इस दौरान युवाओं की टोली ने खेली होली। बड़े, युवतियां भी हाेली के रंग में दिखी शराबोर। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रभांशु भदौरिया, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय, सिंधिया फैन्स क्लब अध्यक्ष राजेंद्र राज मीना, जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष् एस मुनियन, वीर सिंह पटेल प्रदीप दीक्षित अनिल चौरसिया, राजेन्द्र सिंह राजू राठौर, स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी तहसीलदार सुशील कुमार, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, रघुवीर सिंह मीणा, चेन सिंह मीणा, दीपक पंड्या, बबलू ठाकुर, मुकेश रघुवंशी, जगदीश अहीरवार, बबलू जाटव, अजेश जाटव, शनी पटेल, भावेश खूबचंदानी, अशोक राठौर, सुनील शर्मा, कालूराम विश्वकर्मा, विष्णु मीणा, भुजेन्द्र जादोंन, डॉ मनमोहन चौकसे, मलखान सिंह मीणा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button