मध्य प्रदेश

वाहन चालकों व राहगीरों के लिए मुसीबत बने सड़कों और गलियों के खुले चेंबर और नालियों के टूटे जाल

सिलवानी। नगर की अधिकतर सड़क को क्राॅस करती नालियों के टूटे जाल और खुले चेंबर लोगों की परेषानी का कारण बने हुए हैं। इनके कारण यहां से निकलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे की अषंका रहती है। इसके बाद भी नगर परिषद अधिकारियों की लापरवाही के चलते इनकी मरम्मत नहीं होने से वाहन चालकों को परेषानी होती है। नगर में कई स्थानों पर सड़क क्राॅस कर रही नालियों के जाल टूटे पडे़ हैं। इससे यहां से निकलने वाले लोग और वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं। इसके साथ ही वाहनों में भी टूटफूट होती है। इससे लोगों को वाहनों की मरम्मत के लिए आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button