श्रद्धालुओं को फलाहार, खीर, शर्बत ठंडा पानी बांटने स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों ने शहर में लगाए जगह जगह स्टॉल,
रोजाना शिवकथा सुनने आ रहे शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन शहर में पिछले 3 अप्रैल से श्री अमरनाथ सेवा समिति रायसेन के बैनर तले दशहरे मैदान में त्रिपुण्ड शिव महापुराण कथा का आयोजन कुबरेश्वर धाम सीहोर वाले विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्राजी के श्रीमुख से संगीतमयी त्रिपुण्ड शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा का समापन 9 अप्रैल शनिवार को पूरे विधान हवन पूजन महाप्रसादी वितरण के बीच होगा। शहर गर्मी के मौसम का तापमान का पारा इन दिनों 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है।लेकिन फिर भी रोजाना शिवकथा पंडाल में लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।इन श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत देने जगह-जगह पीने के ठंडे पानी के मटकों की प्याऊ लगाकर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं शरबत रूह ए अफजा मट्ठा आदि पिलाकर गला तर कराया जा रहा है।
युवा स्वयंसेवकों ने ठंडे जल का लगाया स्टॉल…..
बीजेपी कार्यालय भोपाल रोड रायसेन के समीप युवा मुरली मनोहर गौर आरसी करोलिया, नरेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अशोक सेन सोनू तमोली मित्र मंडली रोजाना शिवभक्तों को ठंडा पानी, कभी साबूदाने की खीर तो कभी खिचड़ी वितरित की जा रही है।
यादव महासभा रायसेन ने भी लगाया सेवाभाव स्टॉल….
नगर पालिका भवन के समीप साँची रोड़ पर रायसेन यादव समाज समिति द्वारा शिवकथा सुनने आने वाले भक्तों के लिए गर्मी में शीतल जल के अलावा साबूदाने की खिचड़ी खीर ठंडा मट्ठा वितरित किया जा रहा है। समाजसेवी कालूराम यादव बेनी यादव, राजेश यादव उस्ताद, संतोष यादव, विनयकान्त चतुर्वेदी एडवोकेट ,भैरों सिंह यादव लल्ला, राजेश यादव लल्ला अरुण यादव, सेओलाल यादव, प्रेम सिंह अर्जुन सिंह यादव, मनोज यादव नेताजी आदि सहयोग कर रहे हैं। इसी तरह अन्य सामाजिक संगठन ने भी सार्वजनिक प्याऊ लगाई है।



