कृषिमध्य प्रदेश

बरेली हार में आग का तांडव, लगभग करीब 150 से 200 एकड़ की खड़ी फसल जलकर राख

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान
उमरियापान क्षेत्र में एक बार फिर आग ने तांडव मचाया है। जिससे लाखों रूपये की गेहूं की खडी फसल जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। जानकारी अनुसार उमरियापान क्षेत्र के बरेलीबार हार में दोपहर करीब दो बजे अचानक भडकी आग के तांडव ने खडी फसल को राख कर दिया। आग लगने की खबर पाकर ग्रामीणों व किसानों ने आग बुझाने के लिए दौड पडे। लेकिन आग की ऊंची लपटों ने करीब पांच दर्जन किसानों की लगभग 150 से 200 एकड की खड़ी फसल आग के आगोश में लेकर जलाकर राख कर दिया। भीषण आग के तांडव के बीच ग्रामीण पेड़ की टहनियों आदि से लगातार आग बुझाने के प्रयास करते रहे। पुलिस भी आग बुझाने में जुटी रही। लेकिन कड़ी मशक्कत के बीच लगभग शाम 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों के मुताबिक तत्काल दमकल दस्ते को सूचना दी गई थी। लेकिन दमकल दस्ता शाम साढे 5 बजे तक मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना पाकर उमरियापान थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
आग में झुलसा किसान
आग बुझाते समय ऊंची लपटों से परसवारा निवासी किसान कैलाश गोस्वामी उम्र 50 वर्ष झुलस गये। जिन्हें तत्काल उमरियापान अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया गया।
इन किसानों की उम्मीदों पर फिरा पान
जानकारी अनुसार अग्निकांड में किसानों कोमल गोस्वामी, आशु उपाध्याय, धर्मेन्द्र उपाध्याय, कृष्ण कुमार उपाध्याय. प्रशांत उपाध्याय. ओम प्रकाश झारिया, रमाकांत पटेल, गूड्डू पटेल, दिलीप पटेल. विजय गर्ग,
लक्ष्मन गर्ग, अजीत पांडे, सतीश गर्ग, रमाकांत गर्ग, केशव पटेल. विनोद दीक्षित, सुनील पटेल, चंद्रभान, ललित उपाध्याय सहित तीन दर्जन किसानों की फसल खाक हो गई। जिससे किसानों को लगभग 50 लाख रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

आग से झुलसा किशान कोमल गोस्वामी

Related Articles

Back to top button