राजनीति

जब कंठ सूख रहे हैं तब सरकार जागी, पेयजल की चिंता सरकार की नौटंकी- करण सिंह

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी, उमरियापान ।
कटनी ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश में पेयजल पर हाहाकार मचा हुआ है कहीं कुआं सूख गए हैं तो कहीं हैंडपंप हवा निकाल रहा है जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कटनी शहर में तो कई वर्षों से पेयजल की समस्या आ रही है लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के नकारात्मक रवैया एवं असफल प्रयासों के कारण कटनी शहर को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भोपाल निवास पर आज सुबह पीएचई विभाग की बड़ी बैठक बुलाई बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने पेयजल की स्थिति को लेकर चिंता पर प्रतिक्रिया देते हुऐ पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह जी चौहान ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि 25 अप्रैल जब पूरे प्रदेश में सूर्य भगवान की गर्मी से आम नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है “जब कंठ सूख रहे हैं तब भाजपा सरकार जागी है” पेयजल की चिंता भाजपा सरकार की नौटंकी कर रही है लो वोल्टेज होने के कारण वोल्टेज की प्रॉब्लम के कारण पानी नही निकल पाना चिंताजनक है। विद्युत विभाग के अधिकारियों की अकर्मण्यता से नागरिक हैरान एवं परेशान है लोगों को पानी समय पर नहीं मिल पा रहा है ।
सरकार ग्रामीण क्षेत्र में पानी के टैंकरों से पेयजल सप्लाई की कोई सुनियोजित प्रोग्राम नहीं बनाई है जहाँ आवश्यक हो पानी का परिवहन कराया जाना चाहिए पानी हर घर में उपलब्ध हो इसके लिए कॉल सेंटर बनाए जाने की आवश्यकता है ।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि कम से कम प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “अधिकारीगण मैदानी स्तर की केवल अच्छी पिक्चर ही नहीं दिखाएं बल्कि समस्याओं की भी जानकारी भी दें” अधिकारी कर्मचारी दिखावा ज्यादा कर रहे है ।
पेयजल समस्या पर नगर पालिक निगम कटनी समस्त नगर पंचायत के साथ कटनी जिले की समस्त ग्राम पंचायतों सहित पीएचई एवं सिंचाई विभाग को जनता के मानस पटल पर एक्शन प्लान का प्रकाशन करना चाहिए की कहां-कहां पानी की व्यवस्था है एवं कहां-कहां पर पानी को ट्रांसपोर्ट कर पहुंचाया जाएगा जिससे नागरिकों एवं पालतू पशु जानवरों को पानी उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Back to top button