मध्य प्रदेश

शहर के वार्ड 12,13 और 14 राहुल नगर में एक पखवाड़े से छाया जलसंकट, टैंकरों से पानी सप्लाई भी नाकाफी

परेशान आमजनता बोली जलकर हर महीने पूरा तो जल सप्लाई में सौतेला व्यवहार क्यों बरत रही नपा परिषद, मंत्री जी।लाल बत्ती में पानी, बिजली कटौती और सड़क समस्या हल करने जनता उतरने लगी सड़कों पर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
शहर की जनता का धैर्य संयम और सब्र का बांध फूटने लगा है।रायसेन सिटी की पानी बिजली कटौती और हाइवे फोरलेन सड़क चौड़ीकरण की लंबे समय से मंत्री जी से एक दो बार समस्याएं बताने के बावजूद भी हल नहीं हो पा रही है।आमजनता ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी तो ऐशोआराम से लालबत्ती
में घूम हैं। मंत्री ,सांसद जी सत्ताधारी शिवराज सरकार, जिले के स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य नेता भी जनता की समस्याओं को हल कराने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
हलाली से पानी मंगाकर घाटे में नपा: तीन करोड़ की राशि बकाया 35 लोगों के काटे नल कनेक्शन…
हलाली डैम से रायसेन शहर में पानी लाकर उसकी सप्लाई करना अब नगर पालिका परिषद के लिए सिर दर्द बन गई है।जितनी राशि उसके संचालन पर खर्च हो रही है, उतनी जल कर की राशि प्राप्त नहीं हो रही है।जिससे नपा परिषद का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है । शहर के उपभोक्ताओं पर करीब तीन करोड़ से अधिक की राशि बकाया है, जिसकी वसूली के लिए नगर पालिका के अमले ने लोगों के नल कनेक्शन काटना प्रारंभ कर दिया है।
नपा परिषद ने ये कार्रवाई यशवंत नगर, पाटनदेव, अर्जुन नगर सहित आदि मोहल्लों में की है। जहां पर 35 नल कनेक्शन काटे जा चुके है। ताकि यह लोग पानी की समस्या होने पर बकाया राशि नपा में जमा करवा सकें। नगर पालिका के जलकर वसूली प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शहर में 7200 जल कर उपभोक्ता है, जिन पर गत सालों का 2 करोड़ 10 लाख 85 हजार रुपए बकाया है,जबकि चालू वर्ष की 1 करोड़ 41 लाख 37 हजार रुपए की वसूली होना है। जबकि नगर पालिका को डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि बिजली कंपनी को देना है।
हालांकि बड़े बकायादारों को नोटिस भी भेजे गए है, इसके बाद भी उनके द्वारा जल की राशि जमा नहीं कराई जा रही है । इस कारण अब नल कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया है।अब तक 35 नल कनेक्शन भी काटे जा चुके है ।

Related Articles

Back to top button