मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय पथरिया में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शासकीय महाविद्यालय पथरिया के द्वारा“ पर्यावरणीय चुनौतियां एवं सतत विकास विषय“ पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सुरेंद्र प्राध्यापक एवं संकाय अध्यक्ष रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, प्रोफेसर आर.के. श्रीवास्तव प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान विभाग मॉडल साइंस कॉलेज जबलपुर, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संध्या पिंपलापुरे, डॉ विनय वर्मा एवं संगोष्ठी के संयोजक डॉ प्रशांत सोनी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में विनय वर्मा द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया एवं संयोजक डॉ प्रशांत सोनी द्वारा संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। प्रथम सत्र के प्रथम वक्ता के रूप में प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह द्वारा शैवाल एवं मानव कल्याण विषय पर शोध व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे भोजन, ईंधन, रंग, वस्त्र एवं औषधीय इत्यादि के निर्माण में शैवालों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सतत विकास में शैवालों का महत्व स्पष्ट किया गया। प्रथम सत्र के द्वितीय व्याख्यान में जर्मनी के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ एक वर्क ने भारतीय संस्कृति के अभिन्न पहलू ’होम्योथेरेपी’ पर अपना शोध व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में होम, कार्बनिक खेती एवं भारतीय धार्मिक रीति-रिवाजों का वैज्ञानिक महत्व स्पष्ट किया। द्वितीय तकनीकी सत्र के प्रथम व्याख्यान में डॉक्टर आर.के. श्रीवास्तव जबलपुर ने सतत् विकास में जैव विविधता के महत्व को समझाते हुए कहा कि जैव विविधता के बिना मानव जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। द्वितीय सत्र के अंतिम चरण मैं देश के विभिन्न स्थानों से पधारे शोधार्थियों ने अपने-अपने शोध पत्रों का वाचन किया। संगोष्ठी के आयोजन समिति के सदस्य डॉक्टर प्रकाश कुशवाहा, चिन्मय सेन, शेख ताज हसन, डॉक्टर जगदीश प्रसाद, डॉ स्वाति मिश्रा, डॉ वंदना जाट, एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं विभिन्न शोधार्थियों की उपस्थिति रही। संगोष्ठी का संचालन धर्मेंद्र कुशवाहा के द्वारा किया गया आभार डॉ प्रशांत सोनी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button