विधिक साक्षरता एंव जागरूकता शिविर का आयोजन किया
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज । तहसील विधिक सेवा समिति बेगमगंज द्वारा 26 जून को अंतराष्ट्रीय विश्व नशा निरोधक दिवस के अवसर पर नेहरू पब्लिक हायर सेकेण्ड्री स्कूल श्यामनगर बेगमगंज में विधिक साक्षरता एंव जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एम. ए. देहलवी, व्यवहार न्यायाधीश बेगमगंज ने अपना उद्धबोधन देते हुए शिविर में उपस्थित सदस्यो सदस्यों को नशीले पदार्थों के सिवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही किसी भी प्रकार का नशे का सेवन ना करने हेतु सलाह दी।
शिविर में शुभम दुबे, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता बेगमगंज ने भी नशा मुक्त भारत विषय पर अपने विचार रखे। उक्त शिविर का संचालन समाजसेवी एवं शिक्षक विवेक तिवारी द्वारा करते हुए नशा कैसे आर्थिक सामाजिक एवं शारीरिक रूप से क्षति पहुचा रहा के बारे मे उपस्थित सदसयो को जानकारी दी।
कार्यक्रम में गंधर्व सिंह ठाकुर , गुर्जर सिंह, नरेंद्र साहू, प्राणसिंह राजपूत, अरविंद गुर्जर, मनोज सेन, भवानी कुशवाहा, प्रशांत शुक्ला, कुलदीप साहू आदि ने भाग लिया।



