मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा के 6 बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे निर्दलीय उम्मीदवार उनके रिश्तेदार

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नगर पालिका परिषद रायसेन में भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशियों के खिलाफ बागी बनकर चुनाव मैदान में लड़ने वाले छह बीजेपी नेताओं उनके रिश्तेदारों के विरुद्ध 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्काशन की कार्यवाही कर दी गई है। यह दंडात्मक कार्यवाही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा सुहास भगत, रायसेन जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार सहित बीजेपी जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने की।इन लोगों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायतें पार्टी मुख्यालय दीनदयाल परिसर भोपाल में थीं। उन शिकायतों के आधार पर यह निष्कासन की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। इनमें भाजपा जिला किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा गोपालपुर, मण्डल मंत्री श्रद्धा चौरसिया उनके ससुर भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अनिल चौरसिया, वार्ड15 के बीजेपी पूर्व पार्षद भीम सिंह बघेल, भाजपा के बूथ अध्यक्ष अवधेश दीक्षित एडवोकेट अशोकनगर कालोनी, भाजपा कार्यकर्ता अरुण शेंडे अशोकनगर। उक्त सभी नेता, कार्यकर्ता खुद और बहू, पत्नियों को भाजपा के बागी बनकर चुनाव लड़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button