रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किए प्रमाण पत्र
प्रेक्षक की उपस्थिति में जिला पंचायत सदस्य हेतु मतों का सारणीकरण सम्पन्न
रायसेन । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 के तहत जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मतों के सारणीकरण की कार्यवाही कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी अरविन्द दुबे द्वारा प्रेक्षक अजातशत्रु श्रीवास्तव की उपस्थिति मे शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रायसेन मे सम्पन्न की गई। सारणीकरण के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी दुबे द्वारा निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री एलके खरे भी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से सपना कल्ली बाई/माता कल्ली बाई, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 से बबलू भैया माना यशवतं/मनफूलसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 से राजेन्द्र बघेल/सनमान सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 से प्रीती रजक/गोविंद रजक, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से उषा सोनू मीना/सुनील, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से दिगविजय सिंह यादव बड़े राजा/राजकुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 से मोहित लोधी/स्व. श्री मूरत सिंह लोधी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से लोकेश कुमार मिश्रा/महेश कुमार तथा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-9 से रामवती राकेश उइके/राकेश निर्वाचित हुई हैं।
इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से सुन्दर बाई/राम सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से कुंवर वाई पवैया/श्री लाल सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से सविता शेरसिंह चौधरी/शेरसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 से श्रीमती लता राजकुमार चौहान/राजकुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से प्रेमनारायण/दशरथ, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 से कीर्ति सुरेश धाकड़/सुरेश, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 से सीमा पोर्ते/श्री भगवान सिंह पोर्ते, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 से कमलेश उईके/रामदीन तथा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-18 से चन्दा चौहान/प्रवीण निर्वाचित हुए हैं।



