कृषिमध्य प्रदेश

मूंग खरीदी केंद्रों का एसडीएम ने पुनः किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मूंग खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था की शिकायतों के मद्देनजर आज एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुमेर एवं सुनेहरा के उपार्जन केंद्रों में किसान मित्र वेयरहाउस एवं भार्गव वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर कृषि अधिकारी डीके नायक , गोदाम इंचार्ज आलोक राठौर सहित सेवा सहकारी समिति प्रबन्धक एवं वेयरहाउस संचालक मौजूद थे।
उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि आज दिनांक 11 अगस्त तक कुल 1790 कृषकों की 6419 क्विटल मूंग का उपार्जन किया जा चुका है।
इनमें भार्गव वेयरहाउस पर 845 कृषकों की स्लाइड बुक हुई जिसमें 581 कृषकों की धुलाई हो चुकी है जबकि 264 कृषकों की धुलाई जारी है।
वही कृषक मित्र वेयरहाउस सुल्तानगंज रोड पर मूंग की तुलाई स्लाइड 945 कृषकों की है। इस केंद्र पर 637 कृषकों की मूंग की तुलाई की जा चुकी है ।
कुल 1790 कृषकों की स्लाइड बुक हुई थी। जिसमें से 1218 कृषकों की तुलाई आज दिनांक हो चुकी है। आगे 572 कृषकों की मूंग की तुलाई दोनों उपार्जन केंद्रों पर की जा रही है। अब तक जो मूंग खरीदी गई थी उसका आरटी 2 किया जा चुका है।
एसडीएम प्रियंका भलावी ने बताया कि मूंग बिक्री का पंजीयन कराने वाले सभी किसानों की मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। इसके लिए तोल कांटों की संख्या भी बढ़ा दी गई है और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देकर उपार्जन केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button