मध्य प्रदेश

बेगमगंज में निकली तिरंगा यात्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
जगह-जगह फूल बरसाकर हुआ स्वागत
बेगमगंज । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रायसेन जिले के बेगमगंज में सांदीपनी स्कूल परिसर से नगर पालिका परिषद एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
यात्रा का उद्देश्य नागरिकों और युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, एसडीएम प्रियंका भलावी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, टीआई राजीव ऊईके सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करे। उन्होंने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की।
तिरंगा यात्रा में शहर की शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं , गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button