मध्य प्रदेश

गरीब आदिवासी किसान के खेत में दबंग दिखा रहे दबंगई, कब्जा करने की कर रहे कोशिश

महिलाएं कलेक्टर को आवेदन देने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँची
रिपोर्टर ; शिवलाल यादव
रायसेन। जिले की तहसील गौहरगंज के पांजरा गांव में रघुवीर सिंह मरकाम अपनी पुशतैनी कब्जे वाली जमीन बाड़े पर खेतीबाड़ी करते चले आ रहे हैं। पंचायत से रघुवीर सिंह मरकाम पिता देवीराम मरकाम की पीएम आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए राशि भी मंजूर हो चुकी है। लेकिन बाड़े की उनकी कब्जे वाली जगह पर गांव के ही भूरा मियां उनके रिश्तेदार भाई मियां इस आदिवासी परिवार को दबंगई दिखाते हुए जमीन और बाड़े पर अतिक्रमण कर उस को हड़पना चाहते हैं। आवेदन में गया प्रसाद, तुलसीराम, रामफूल, लालाराम, अंतर सिंह, गेंदा बाई, कृष्णा बाई, रूप सिंह वगैरह ने बताया कि पिछले 40 से 45 सालों से रघुवीर सिंह मरकाम का पुशतैनी कब्जा है। गांव के दबंग दादागिरी दिखाकर परेशान कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button