मध्य प्रदेश

नगर परिषद सिलवानी की मतगणना रविवार को, सात वार्डो के परिणाम सबसे पहले

वार्ड 5, 8, 9, 10, 11, 13, 15 की एक ही चरण में मतगणना
सिलवानी । नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण में जिले के नगरीय निकाय सिलवानी में पार्षदों के निर्वाचन हेतु हुए मतदान की मतगणना राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार 17 जुलाई को संबंधित निकाय में बनाए गए मतगणना स्थल पर की जाएगी।
तहसीलदार एवं निर्वाचन अधिकारी रामजीलाल वर्मा ने बताया कि मतगणना हेतु आयोग के दिशा निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
नगर परिषद सिलवानी में शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय नवीन भवन में, मतगणना की जाएगी। नगरीय निकाय सिलवानी में 15 वार्डो में पार्षदों के निर्वाचन हेतु हुए मतदान की मतगणना की जाएगी।
प्रारंभ में डाक मतपत्रों की मतगणना की जावेगी। ततपश्चात 15 टेबिलों पर 15 वार्डो की मतगणना होगी। नगर परिषद के 15 वार्डो में 23 मतदान केन्द्र बनाये गए। 7 वार्डो में एक ही मतदान केन्द्र होने से प्रथम चरण में ईव्हीएम से 7 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों का फैसला हो जाएगा। वही 8 वार्डो के प्रत्याशियों को दूसरे चरण का इंतज़ार करना होगा।

Related Articles

Back to top button