मध्य प्रदेश

शासकीय तिलक महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को जिला स्तरीय युवा महा पंचायत में शामिल होने किया प्रेरित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
भारत मां का वीर सपूत स्वाधीनता संग्राम के युवा अग्रदूत जांबाज सिपाही चंद्रशेखर आजाद की 116 वीं जयंती के अवसर पर शासकीय तिलक महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा महा पंचायत कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एस के खरे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता लीगल एड क्लीनिक प्रभारी डॉ चित्रा प्रभात, युवा महा पंचायत लोकतंत्र निर्णायक भूमिका में सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी, डॉ माधुरी गर्ग, डॉ श्री मति पद्ममा शुक्ला, डॉ नाहिद् सिद्धीकी सहित सभी मचांसीन अतिथियों की अहम भूमिका निभाई । कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के बीच मुख्य विषय था l लोकतंत्र में युवाओं की निर्णायक भागीदारी उक्त कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने अपना परिचय देते हुए सर्वप्रथम आजाद चंद्रशेखर वीर सपूत जांबाज सिपाही के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर जैसे स्वच्छता अभियान, मेरा मध्यप्रदेश मेरा गौरव, पर्यावरण संरक्षण बचाने खेल युवा कल्याण में मध्यप्रदेश के लिए अपार संभावनाएं, युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, आध्यात्मिक व बौध्दिक योगदान से युवाओं की क्षमता को अभिभूत कराना, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की संकल्पना में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना, समाज व्यवस्था में सुधार लाने युवाओं की क्षमताएं विकसित करने हेतु अपने अपने विचारों को व्यक्त किया इस अवसर पर निर्णायक भूमिका में सराहनीय सहयोग समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी ने अपने ओजस्वी विचारों को व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी निष्ठा व लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया और धरती मां का लाल वीर सपूत जांबाज सिपाही चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरता और निर्भीक होकर समाज व्यवस्था में सुधार लाने हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ रूकमणि प्रताप सिंह दुबे ने किया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त रामकुमार जाटव ने किया कार्यक्रम में विशेष सराहनीय सहयोग निखिल अग्रवाल, आकाश दुबे, साक्षी सोनिया कनक सोनी श्रद्धा पटेल, शुभम, स्नेहा, प्रिया सेन, रेणुका सिंह राजपूत, सोनाली श्यामसुंदर तुषार मेहरा अमित विक्रम, रंजीत निशा आदि पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button