मध्य प्रदेश

नहीं हुई सड़कों का मरम्मत, अब हो रही दलदल में तब्दील

नगरीय प्रशासन की अनदेखी का खमियाजा चुका रहे नगर के लोग
सिलवानी।
मुख्यमंत्री षहरी पेयजलयोजना के तहत पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए खोदी गई सडकों का रेस्टोरेशन नहीं किए जाने के चलते बरसात में नगर के आवासीय इलाकों के रास्ते दलदल में तब्दील हो गए हैं। हालात ये हैं कि लोगों को पैदल आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नलजल योजना को अंजाम देने के लिए खोदी गई सड़कों की पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद मरम्मत नहीं की गई। बरसात में हालात ये हैं कि लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है।
बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही सर्वाधिक परेशानी
विदित हो कि नाले का स्वरूप इख्तियार कर रहीं नगर की सडकों पर से आवागमन करने में खास तौर से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग तबके को आवागमन के दौरान मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलने के बाद कई बार बुजुर्ग तथा महिलाएं फिसलकर गिर जाते हैं। कार या बाइक सवारों को भी वाहन के फंसने का डर सता रहा है।

Related Articles

Back to top button