मध्य प्रदेश

आप आदमी पार्टी ने सिलवानी में हो रहे सड़क चौड़ीकरण में गुणवत्ता एवं अनियमितताओ की जांच को लेकर ज्ञापन सौपा

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी ।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सिलवानी तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा । जिसमें मांग की सिलवानी नगर में पिछले चार वर्षों से सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, सडक निर्माण का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है, जिस कारण नगर का आवागमन प्रभावित हो रहा है, नियमित धूल भरा वातावरण बना रहने से नगर में प्रदूषण हो रहा है।
यह कि सड़क निर्माण में सड़क के किनारे नालियों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है, जिससे नालियां चालू होने के पूर्व ही क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यह कि आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिये सड़क के मध्य में बनाये गये डिवाईडरों के निर्माण में लोहे का उपयोग ना होने से डिवाईडर जगह जगह से टूट रहे हैं, जिसके साक्ष्य के रूप में फोटो व वीडियों प्रस्तुत किये जा रहे हैं। नूरपुरा पुलिया पर पुलिया के स्थान पर पोल डालने से वारिस का पानी नहीं निकलने से पानी व नाली का कीचड़ घरों व दुकानों में भरा रहा है, जिससे हम नगर वासियों को आर्थिक क्षति हो रही है।
यह कि नवनिर्मित सड़क का उपयोग पार्किंग के रूप में किये जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है, मौके से सड़क का अवरोध समाप्त कराया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में निवेदन है कि जन हित को ध्यान में रखकर सिलवानी गैरतगंज मार्ग की जांचोपरांत सडक व आवागमन संबंधी उक्त तभी समस्याओं को शीघ्र ही दुरस्त किया जावे। जिससे नागरिकों को सड़क का लाभ मिल सके। इस अवसर पर अर्जुन ठाकुर, सूरज साहू, राजकुमार आदिवासी, सौरभ सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button